मिलावट वाला केचअप खाने से सेहत को हो सकते हैं क्या नुकसान?
लीलावती अस्पताल के फिज़िशियन डॉ. पुष्कर शिकारखाने ने कहा है कि नकली केचप में हानिकारक फूड कलर, सिंथेटिक रंग, आर्टिफिशियल फ्लेवर, प्रिज़र्वेटिव्स और कैमिकल होते हैं जिनसे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, "बार-बार नकली केचअप खाने से...आप बीमार पड़ सकते हैं और इससे पाचन, पेट फूलना, दस्त, कब्ज़ और फूड पॉइजनिंग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।"


