Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के चौमूं में पत्थरबाज़ों पर प्रशासन का ऐक्शन, बुल्डोज़र से तोड़ा जा रहा अवैध निर्माण

short by खुशी / on Friday, 2 January, 2026
जयपुर (राजस्थान) के चौमूं में शुक्रवार सुबह प्रशासन ने पत्थरबाज़ों के अवैध निर्माण बुल्डोज़र से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, बीते दिनों इलाके की एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाकर रेलिंग लगाने पर भड़के विवाद में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाज़ी की थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके के अवैध मकानों-दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया था।
read more at X