NHRC ने दिए ओडिशा में नेपाली छात्र की मौत के मामले में जांच के आदेश
ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में हुई 20 वर्षीय नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने अपने अधिकारियों को 10 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। लामसाल ने 16 फरवरी को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
read more at भाषा


