मसाज चेयर से लेकर सोने के लिए कमरे तक, महिला ने दिखाया गूगल के गुरुग्राम ऑफिस के अंदर का नज़ारा
गूगल के गुरुग्राम ऑफिस में गईं कुट्योर डिज़ाइनर शिवांगी गुप्ता ने वहां का वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि कर्मचारियों के लिए माइक्रो किचन, गेम्स रूम, नैप रूम, संगीत वाद्ययंत्रों वाला एंटरटेनमेंट रूम और मसाज चेयर्स तक हैं। वीडियो पर लोगों ने कमेंट किए और एक ने लिखा, "कर्मचारियों को खुश और व्यस्त रखना जानता है गूगल।"
read more at Hindustan Times


