Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2020 के बाद पहली बार TCS का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ से नीचे खिसका

short by आशीष शुक्ला / on Thursday, 12 February, 2026
वैश्विक स्तर पर आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में जारी बिकवाली के बीच 12 फरवरी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) का बाज़ार पूंजीकरण दिसंबर 2020 के बाद पहली बार ₹10 लाख करोड़ से नीचे फिसल गया है। कंपनी का शेयर गुरुवार को 5.5% से अधिक गिरकर ₹2740 शेयर पर आ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।
read more at Inshorts