Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोल्ड ETF में 4 गुना बढ़ा मासिक निवेश, सितंबर में आया ₹8,363 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ इंवेस्टमेंट

short by Vipranshu / on Saturday, 11 October, 2025
सोने की कीमतों में जारी तेज़ी के बीच सितंबर में मासिक आधार पर गोल्ड ईटीएफ में होने वाले निवेश में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएफएमआई) के अनुसार, इस दौरान गोल्ड ईटीएफ में कुल ₹8,363 करोड़ का निवेश किया गया। वहीं, इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार दूसरे महीने गिरकर ₹30,421 करोड़ रहा।