Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UPI के ज़रिए लोन दे सकेंगे स्मॉल फाइनेंस बैंक

short by आकांक्षा / on Saturday, 7 December, 2024
आरबीआई ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी में यूपीआई के ज़रिए स्मॉल फाइनेंस बैंक को लोन देने की इजाज़त दे दी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "स्‍मॉल फाइनेंस बैंक यूपीआई फैसिलिटी पर लोन की पहुंच का विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।" इससे गांवों व कस्बों में छोटे व्यापारियों को भी किफायती ब्याज़ दर पर लोन मिल सकेगा।