Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रही है: राष्ट्रपति

short by रघुवर झा / on Saturday, 25 January 2025
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में आर्थिक विकास की दर लगातार ऊंची रही है जिससे युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा हुए हैं...किसानों और मजदूरों के हाथों में अधिक पैसा आया है।