Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के सीएम योगी ने रेस्टोरेंट और ढाबों को लेकर दिए हैं कौन-कौनसे निर्देश?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 September, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटलों/ढाबों/रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों की गहन जांच और स्टाफ के सत्यापन और मालिकों-मैनेजर का नाम डिस्प्ले करने को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ढाबों/होटलों/रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाना ज़रूरी होगा और वेटर को मास्क लगाना होगा। यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों से जुड़ा नेमप्लेट विवाद सामने आया था।