Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IAS अधिकारी टीना डाबी ने राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया

short by खुशी / on Thursday, 14 November 2024
बाड़मेर (राजस्थान) की कलेक्टर व आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने देवली-उनियारा में उप-चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को ज्ञापन सौंपने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे आरएएस असोसिएशन के सदस्यों से उन्होंने कहा, "हम आपके साथ हैं।" बकौल डाबी, ऑन ड्यूटी अधिकारी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।