आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है। पहले आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए ₹50 शुल्क लिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर ₹75 कर दिया गया है और बायोमैट्रिक अपडेट करवाने की फीस भी ₹100 से बढ़कर ₹125 हो गई है। यूआईडीएआई ने 5 साल में पहली बार फीस बढ़ाई है।
read more at News18 हिंदी


