Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में विकास कालिया गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार

short by / on Tuesday, 29 September, 2026
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास करनैल सिंह स्टेडियम के निकट सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में विकास कालिया गैंग के 2 बदमाशों मुकेश उर्फ चिन्नू और आकाश के पैरों में गोली लग गई। दोनों सितंबर में सदर बाज़ार गोलीबारी मामले में वांछित थे। बरामदगी में चोरी की बाइक और दो पिस्टल मिले।
read more at Timesnowhindi