जापान की सबसे बुज़ुर्ग शाही सदस्य राजकुमारी यूरिको का 101 वर्ष की आयु में हुआ निधन
जापान के शाही परिवार की सबसे बुज़ुर्ग सदस्य राजकुमारी यूरिको का शुक्रवार को 101 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। राजकुमारी यूरिको का जन्म 1923 में हुआ था और 18 वर्ष की उम्र में उनका विवाह राजकुमार मिकासा से हुआ था। राजकुमारी यूरिको के 5-बच्चे थे जिनमें से 3 का निधन हो चुका है।
read more at भाषा


