Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया क्यों फड़कने लगती है पलकें

short by मनीष झा / on Wednesday, 5 February 2025
दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया है कि जब पलक की मसल्स अनियंत्रित रूप से सिकुड़ती हैं तो इससे पलक फड़कने की स्थिति उप्तन्न हो सकती है। बकौल डॉक्टर, इसके अलावा तनाव और चिंता, नींद की कमी व ज़्यादा कैफीन के सेवन के कारण पलकें फड़क सकती हैं।