NEET-UG के संशोधित रिज़ल्ट में किन राज्यों व यूटी के कितने अभ्यर्थियों ने हासिल किए 720 अंक?
एनईईटी-यूजी 2024 के संशोधित रिज़ल्ट में कुल 17 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं जिनमें राजस्थान के सबसे अधिक उम्मीदवार (4) शामिल हैं। वहीं, 720/720 अंक हासिल करने वालों में महाराष्ट्र के 3 और उत्तर प्रदेश व दिल्ली के 2-2 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, केरल, चंडीगढ़ और पंजाब के 1-1 उम्मीदवार हैं।
read more at हिन्दुस्तान


