Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं जज शुभम वर्मा जिन्होंने राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े 8 साल पुराने केस में किया बरी?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 26 October, 2026
जज शुभम वर्मा सुल्तानपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। उन्होंने 2018 में अमित शाह पर राहुल गांधी के बयान से जुड़े मानहानि मामले में उन्हें बरी किया। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले शुभम फरवरी-2015 को न्यायिक सेवा में नियुक्त हुए थे। उन्होंने 2007 में बीए, 2010 में एलएलबी और 2021 में एलएलएम किया।