Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देखते ही देखते भरभराकर ढह गई 4 मंज़िला इमारत, कैमरे में कैद हुआ राजस्थान का डरावना मंज़र

short by खुशी / on Saturday, 19 July, 2025
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में शनिवार को एक 4 मंज़िला इमारत देखते ही देखते भरभराकर गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इमारत काफी पुरानी थी व स्थानीय लोगों ने स्थिति को भांपते हुए वहां रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला को पहले ही बाहर निकाल लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के चलते इमारत और कमज़ोर हो गई थी।
read more at R. भारत