विवियन से कहा था कि अगर वह बच्चा नहीं चाहते तो इसे नहीं रखूंगी: प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से कहा है कि अपनी प्रेग्नेंसी की बात जानकर वह खुश नहीं हुई थीं। उन्होंने कहा, "विवियन रिचर्ड्स को फोन लगाकर कहा...अगर उन्हें यह बच्चा नहीं चाहिए तो इसे नहीं रखूंगी।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "(बच्चा रखने के फैसले पर) सभी ने आपत्ति जताई लेकिन प्यार में होने पर आप किसी की नहीं सुनते।"


