दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का हुआ एलान
दिल्ली में मेयर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। एमसीडी के मेयर और डिप्टी-मेयर के पदों के लिए चुनाव 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे से अरुणा आसफ अली सभागार में दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक में किया जाएगा। मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय ने पिछले सप्ताह बताया था कि नवंबर में मेयर का चुनाव होगा।
read more at हिन्दुस्तान


