भीड़ के डर से कल पुलिस स्टेशन भी बंद करेंगे क्या?: प्रयागराज संगम स्टेशन बंद होने पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने को लेकर यूपी सरकार पर तंज़ कसा है। उन्होंने X पर लिखा, "जैसे नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी...वैसे ही स्टेशन बंदी से होगी।" अखिलेश ने कहा, "आज भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन बंद किया है, कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या?"
read more at X


