119 और अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर पंजाब पहुंचा अमेरिकी विमान
119 और अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट (पंजाब) पर उतरा। अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे जो लोग सच में भारतीय हैं उन्हें भारत वापस लेगा। इससे पहले 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी विमान पंजाब पहुंचा था।
read more at ABP न्यूज़


