क्यों शकरकंद को छीलकर नहीं खाना चाहिए और क्या हैं इसके फायदे?
होलिस्टिक हेल्थ ऐंड वेलनेस कोच ईशा लाल ने बताया है कि शकरकंद के छिलके में प्रीबायोटिक्स और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो गट बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं और पाचन में सहायक होते हैं। इसके छिलके में ऐंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ई की अधिक मात्रा, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे आवश्यक मिनरल्स होते हैं।


