Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जनवरी 2023 में 300 कर्मचारियों को निकालने के बाद एमजेन 450 कर्मचारियों की फिर करेगी छंटनी

short by अनिल कुमार / on Friday, 17 March, 2023
अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी फर्म एमजेन ने लगभग 450 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान किया है जो कुल कर्मचारियों की संख्या का 2% से भी कम है। बकौल एमजेन, बढ़ती महंगाई की वजह से लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। इससे पहले इसी साल जनवरी में एमजेन ने लगभग 300 कर्मचारियों की छंटनी की थी।