Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8; 30 लोग घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 28 July 2025
हरिद्वार (उत्तराखंड) के मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है और 30 लोग घायल हैं। गढ़वाल डिवीज़न के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।