Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में 2 गुटों में हुई हिंसक झड़प में 1 शख्स की हुई मौत, 30 आरोपी गिरफ्तार

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 14 May, 2023
पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि अकोला (महाराष्ट्र) में धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर 2 गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई है। एसपी के मुताबिक, मामले में 2 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर है। बकौल उप-मुख्यमंत्री कार्यालय, अबतक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।