यूपी में कल के लिए कई ज़िलों में बिजली चमकने के साथ बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25-मई के लिए सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर में बिजली चमकने के साथ अधिक बारिश/ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अलीगढ़, मथुरा, फिरोज़ाबाद, आगरा, इटावा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, आज़मगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान व ओलावृष्टि/बारिश का अलर्ट है। नोएडा, लखनऊ, कानपुर में भी कल बारिश के आसार हैं।
read more at IMD


