Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 में खेलने वाले 'सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों' के बताए नाम

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 15 October, 2022
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर 'सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों' के नाम बताए हैं जो टी20 विश्व कप-2022 में खेलेंगे। सूची में 176.81 के टी20I स्ट्राइक रेट वाले भारत के सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड के जिमी नीशम व फिन ऐलन, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड, वेस्टइंडीज़ के एविन लुईस और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो व एडेन मार्करम भी सूची में हैं।
read more at ICC