8-वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बनाने वाला आदमखोर गुलदार उत्तराखंड में मारा गया
अधिकारियों ने बताया है कि वन विभाग द्वारा तैनात किए गए 2 शिकारियों ने टिहरी (उत्तराखंड) के भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी में आदमखोर गुलदार को मार गिराया है। इसी गुलदार ने 16 अप्रैल को 8-वर्षीय बच्चे पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग ने मृतक बच्चे के परिवार को ₹4 लाख का मुआवज़ा दिया है।
read more at Hindustan Times


