Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SSP ऑफिस के सामने यूपी में अधेड़ ने खुद को लगाई आग, 70% झुलसा

short by खुशी / on Wednesday, 1 January, 2025
बदायूं (यूपी) में बुधवार को एसएसपी ऑफिस के सामने एक 50-वर्षीय अधेड़ ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली जिसमें वह करीब 70% झुलस गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल-चादर डालकर शख्स की जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, शख्स अपने भाई की पत्नी द्वारा छेड़छाड़ का केस दर्ज कराए जाने के चलते तनाव में था।
read more at R. भारत