Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदौर के दूषित पानी मामले में CM यादव ने की कार्रवाई, हटाए गए नगर निगम के अपर आयुक्त

short by Himanshu / on Friday, 2 January, 2026
इंदौर में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई की है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर आयुक्त को हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं।