Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CBSE ने सुपरिटेंडेंट व जूनियर असिस्टेंट के 212 पदों पर निकाली भर्ती

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 1 January, 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सुपरिटेंडेंट व जूनियर असिस्टेंट के 212 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि महिलाओं व दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।