Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह कायरता है: पंजाब सीएम की बेटी को यूएस में खालिस्तान समर्थकों से धमकी मिलने पर मालीवाल

short by खुशी / on Friday, 31 March, 2023
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों द्वारा फोन कर गालियां व धमकी दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह कायरता से भरा कदम है। मैं अमेरिका में भारतीय दूतावास से उनकी (सीरत की) सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करती हूं।"