Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस साल दुनियाभर में दिखेंगे 4 ग्रहण, भारत में एक भी नहीं आएगा नज़र: जीवाजी वेधशाला

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 3 January, 2024
उज्जैन (एमपी) की शासकीय जीवाजी वेधशाला के मुताबिक, दुनियाभर में इस साल एक पूर्ण सूर्यग्रहण समेत 4 ग्रहण लगेंगे लेकिन भारत में एक भी खगोलीय घटना नहीं दिखेगी। बकौल वेधशाला, 2024 का पहला ग्रहण 25 मार्च को पेनम्ब्रल चंद्रग्रहण से शुरू होगा। इसके बाद 8-9 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण, 18 सितंबर को आंशिक चंद्रग्रहण, 2-3 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण दिखेगा।
read more at भाषा