छत्तीसगढ़ में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने वाली टीमों को सीएम बघेल ने किया सम्मानित
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) में बोरवेल में गिरे 10-वर्षीय बच्चे राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने में भूमिका निभाने वाली रेस्क्यू टीमों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को सम्मानित किया। राहुल को 104-घंटों के बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात को बोरवेल से बाहर निकाला गया था। गौरतलब है, राहुल से बुधवार को मुख्यमंत्री बघेल ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी।
read more at ABP न्यूज़


