महिला के पेट से निकली 6 सुईयां, छलनी हो गई थी आंत; डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी
प्रयागराज (यूपी) में डॉक्टरों ने सर्जरी कर PICA डिसऑर्डर से पीड़ित एक महिला के पेट से 6 सुईयां, कांच की चूड़ियों के टुकड़े, हेयर पिन जैसी अखाद्य वस्तुएं निकाली हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नुकीली वस्तुएं निगलने के कारण महिला की आंतों में कई छेद हो गए थे और 2 सुइयां आंत को पार कर दाहिने गुर्दे के पास पहुंच गई थीं।
read more at News18 हिंदी


