22 भारतीयों को ले जा रहे जहाज़ पर हुए मिसाइल हमले के बाद भारतीय नौसेना ने भेजी मदद
भारतीय नौसेना ने शनिवार को बताया कि अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज़ पर हुए मिसाइल हमले के बाद मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापत्तनम को मदद के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऑयल टैंकर मर्लिन लुआंडा से डिस्ट्रेस कॉल आने के बाद जवाब दिया गया। बकौल नौसेना, जहाज़ पर 22 भारतीय व 1 बांग्लादेशी सदस्यों का क्रू मौजूद है।
read more at जनसत्ता


