Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चप्पल पहनने वाले हूती विद्रोहियों से हारी सऊदी समर्थित सेना, 'कागजी' निकले 80% सैनिक

short by पंकज कसरादे / on Sunday, 13 September, 2026
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी समर्थित यमन के सरकारी बलों को हराकर मोखा पोर्ट पर कब्ज़ा कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सरकारी सेना की वास्तविक ताकत कागज़ों पर दर्ज संख्या की सिर्फ 20% थी और उसकी सूची में वेतन पाने वाले 'फर्ज़ी नाम' भी शामिल थे। जीत के बाद ज़्यादातर चप्पल पहने हूती लड़ाकों को जश्न मनाते देखा गया।
read more at Reuters