हिमाचल प्रदेश पर ₹64,904 करोड़ का कर्ज़ है: सीएम जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में बताया कि वर्तमान में राज्य पर ₹64,904 करोड़ का कर्ज़ है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने ₹19,200 करोड़ का कर्ज़ लिया था जबकि उनकी सरकार ने ₹16,998 करोड़ का ही कर्ज़ लिया है। उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान यह जानकारी दी।
read more at भाषा


