बिहार चुनाव में जीत के लिए 1200 किलोमीटर दूर एक श्मशान में क्या चल रहा है?
बिहार की राजधानी पटना से 1200 किलोमीटर दूर उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में बिहार चुनाव के प्रत्याशियों की ओर से जीत के लिए अलग-अलग अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। तंत्र-मंत्र साधना करने वाले एक तांत्रिक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों के लिए साधना कर चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


