Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आरजेडी नेता से नक्सली संगठन ने मांगी ₹10 लाख रंगदारी, घर की खिड़की पर छोड़ा पत्र

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 October, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में आरजेडी नेता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रदीप राय से एक नक्सली संगठन ने ₹10 लाख रंगदारी मांगी है। राय के घर की खिड़की पर एक पत्र लटका मिला जिसमें उनकी जान बख्शने के बदले दो किश्तों में रकम मांगी गई। 2013 में राय के घर पर नक्सलियों ने हमला कर उनके बेटे-भाई की हत्या कर दी थी।