श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 109 पारियों में पूरे किए 3,000 रन, कोहली व गंभीर को पछाड़ा
केकेआर के कप्तान श्रेयर अय्यर ने आईपीएल में 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सोमवार को डीसी के खिलाफ मुकाबले में अपनी 109वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने विराट कोहली व गौतम गंभीर को पछाड़ा जिन्होंने 110-110 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। केएल राहुल सबसे कम पारियों (80) में 3,000-रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं।
read more at हिन्दुस्तान


