27 साल बाद माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने रीक्रिएट किया 'दिल तो पागल है' का डांस
टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के 'द डांस ऑफ एन्वी' पर डांस किया। शो की होस्ट भारती सिंह ने कहा, ''आज आप दोनों ने हमारी बहुत बड़ी इच्छा पूरी कर दी है।" फिल्म 'दिल तो पागल है ' अक्टूबर 1997 में रिलीज़ हुई थी।


