Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गलवान झड़प के शहीद की मां को झारखंड के सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, शेयर की तस्वीरें

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 27 June 2022
गलवान घाटी (लद्दाख) में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए सैनिक गणेश हांसदा की मां कापरा हांसदा को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। सोरेन ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक में वह शहीद हांसदा की मां के सामने झुककर हाथ जोड़े हुए दिख रहे हैं।