अक्षय कुमार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहीं पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा को दिए ₹25 लाख
अभिनेता अक्षय कुमार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहीं पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा को ₹25 लाख दिए हैं। उन्होंने कहा, "अक्षय इसे 'मदद' नहीं मानते...एक भाई...अपनी बहन के लिए यही करता।" गौरतलब है, पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत पंजाबी गायक गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी ने सोशल मीडिया पर आर्थिक तंगी का खुलासा करते हुए सरकार से मदद मांगी थी।
read more at Hindustan Times


