भारत ने 9 मिनट में किए 4 गोल, 0-2 से पिछड़ने के बाद जीता जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में कांस्य पदक
भारतीय जूनियर मेंस हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत मैच में तीसरे क्वॉर्टर के अंत तक 0-2 से पिछड़ रहा था लेकिन आखिरी क्वॉर्टर में टीम ने शानदार वापसी करते हुए 4 गोल दागकर इतिहास रच दिया। भारत ने चारों गोल 9 मिनट के अंदर किए।
read more at जनसत्ता


