Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद नर्सिंग होम को किया गया सील

short by मनीष झा / on Monday, 16 September, 2024
हापुड़ (यूपी) में एक नर्सिंग होम में महिला के प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई है। ज़िला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी के मुताबिक, नर्सिंग होम बिना उचित पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहा था और उसे सील कर दिया गया है। बकौल त्यागी, घटना के बाद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर मौके से भाग गए।
read more at भाषा