एमसीडी में ₹6,000 करोड़ का हुआ घोटाला, जांच कराने के लिए एलजी को लिखा पत्र: सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में ₹6,000 करोड़ के टोल टैक्स घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। बकौल सिसोदिया, "रोज़ाना दिल्ली में आने वाले करीब 10 लाख कमर्शियल वाहनों से लिया गया पैसा मिलीभगत से खा लिया गया।"
read more at हिन्दुस्तान


