डेंगू से ठीक हुए मरीज़ में ब्लैक फंगस का 'बेहद दुर्लभ' मामला दिल्ली में मिला
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 49-वर्षीय मरीज़ में डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस संक्रमण) का 'बेहद दुर्लभ' मामला मिला है। बकौल डॉक्टर, डेंगू से ठीक होने के 15 दिन बाद मरीज़ एक आंख की रोशनी अचानक चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। पहले कोविड-19 से ठीक हुए मरीज़ों में म्यूकरमाइकोसिस के कई मामले रिपोर्ट हुए थे।
read more at मनीकंट्रोल


