Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मारुति सुज़ुकी ने ग्राहकों को दिया झटका, ₹30,000 तक बढ़ाए कारों के दाम

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 21 July, 2026
मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगस्त से अपनी सभी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने जून में भी दाम बढ़ाए थे। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत के कारण कंपनी बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने को मजबूर हुई है।