Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है बंगाल का दार्जिलिंग हिल का मुद्दा जिस पर सरकार बना रही स्थायी समाधान का प्लान?

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Sunday, 23 August, 2026
दार्जिलिंग हिल्स का मुद्दा गोरखालैंड की मांग और गोरखा समुदाय की पहचान/राजनीतिक स्वायत्तता से जुड़ा है। दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों का गोरखा समुदाय पश्चिम बंगाल से अलग 'गोरखालैंड' की मांग कर रहा है। इसका प्रमुख आधार अलग गोरखा पहचान/भाषा-संस्कृति/राजनीतिक प्रतिनिधित्व है। रविवार को हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने इसका 'स्थायी समाधान' निकालने का भरोसा दिया।